
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। यहां बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं और तेज धूप ने लोगों को परेशान कर रखा है। इस बीच मौसम विभाग द्वारा देश के अलग-अलग भागों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक कई राज्यों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने वाली है। वहीं दिल्ली की बात करें तो यहां राहत की ऐसी कोई खबर अतक नहीं आई है। उमस और गर्मी का सामना दिल्लीवासियों को अभी और करना होगा। वहीं 4 सितंर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतनम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।